{"_id":"66bd377f39b8fb8652083c74","slug":"siddharthnagar-news-it-is-raining-at-intervals-of-one-to-two-days-happy-faces-of-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122499-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक से दो दिन के अंतराल पर हो रही बारिश, किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक से दो दिन के अंतराल पर हो रही बारिश, किसानों के खिले चेहरे
विज्ञापन
शाहपुर। एक से दो दिन के अंतराल पर हो रही बारिश ने धान की रोपाई करा चुके किसानों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश से खेतों में धान की फसल लहलहाने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से बारिश आगे भी जारी रही तो धान की फसल को बड़ा लाभ मिलेगा। यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत समान है।
सिंचाई के लिए बारिश की राह देख रहे किसानों के लिए मौसम के बदले रुख ने बड़ी राहत दी। मंगलवार रात जहां रुक रुककर बारिश होती रही तो वहीं यह सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। हालांकि, दिन में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन पूरे दिन काले बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के धान की रोपाई करा चुके किसान सुदामा प्रसाद यादव व रामतेज चौधरी ने कहा कि ऐसा ही एक से दो दिन के अंतराल पर रुक रुक कर बारिश होती रही तो धान की फसल से उपज अच्छी होने की उम्मीद है।
बारिश की एक एक बूंद धान की फसल के लिए अमृत समान है। पप्पू यादव गुलरिया व खजुहा के रामप्रकाश चौधरी ने कहा कि बारिश ने किसानों को आर्थिक चपत से बचा लिया। इसके साथ ही धान की फसल जो बर्बाद होने के करीब पहुंच गई थी वह भी बच गई। यदि इसी प्रकार से बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो इससे धान की बेहतर उपज हो सकती है।