फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Is the death due to drowning a murder or something else..this is a mystery

Siddharthnagar News: डूबने से हुई मौत पर हत्या है या कुछ और..यह रहस्य

Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Is the death due to drowning a murder or something else..this is a mystery
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव के पास बानगंगा नदी में रविवार को मिले रामसजीवन (20) पुत्र जग्गू की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, हालात इस मौत को सामान्य नहीं बता रहे हैं लेकिन रामसजीवन के परिजनों ने किसी के िखलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। लोगों का कहना है कि जब राजसजीवन की लाश मिली तब उसके दोनों पैर बंधे हुए थे। दुर्घटनावश फिसल कर गिरने या आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदते वक्त भी वह अपने पैरों को बांधता नहीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पैर बांधकर धक्का दे दिया हो। लेकिन वह कौन है। इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

मुंबई कमाने के लिए निकला था युवक : क्षेत्र के ही गनेशपुर गांव निवासी रामसजीवन शुक्रवार को अपने घर से मुंबई कमाने जाने की बात कहकर निकला था। गांव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर रविवार को सुबह बरैनिया गांव के पास बानगंगा नदी में ग्रामीण के लोगों ने उसकी उतराई हुई लाश देखी। पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। देखा तो उसका दोना पैर बंधा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने पैर बंधा होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। इसकी पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed