फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Intern students lock the gate in protest against the move to vacate the hostel

Siddharthnagar News: हॉस्टल खाली कराने के विरोध में इंटर्न छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला

Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Intern students lock the gate in protest against the move to vacate the hostel
मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन का दोनों गेट बंद कर सीओ से वार्ता करते एमबीबीएस के छात्र। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम हॉस्टल खाली कराने के विरोध में इंटर्न छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के दोनों गेटों पर अंदर से ताला जड़ दिया। इससे कॉलेज परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा। जानकारी होने पर एसडीएम नौगढ़ व सीओ सदर समेत पुलिस भी मौके पर पहुंचे। देर शाम समझा-बुझाकर अफसरों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्हें पहले से हॉस्टल में कमरे दिए गए थे। वे काफी समय से उन्हीं कमरों में रह रहे हैं। अब कॉलेज प्रशासन की ओर से हॉस्टल खाली करने को कहा जा रहा है। छात्रों के मुताबिक, उन्हें हॉस्टल छोड़कर बाहर किराये के कमरे में रहने की बात कही जा रही है। इससे इंटर्न छात्र-छात्राओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि जब पहले से कमरों का आवंटन हो चुका है और वे उनमें रह भी रहे हैं तो अब हॉस्टल खाली कराने की जरूरत क्यों पड़ रही है। बाहर रहने पर किराये का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा।

प्रदर्शन कर रहे कई छात्र-छात्राओं ने कैमरे के सामने अपनी बात रखने से मना कर दिया। छात्रों ने कहा कि उन्हें डर है कि कैमरे पर बयान देने के बाद कॉलेज प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इसी वजह से वे अपनी शिकायत कैमरे पर बताने से बचते रहे। देर शाम तक छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा।
मान-मनौव्वल के लिए प्राचार्य व छात्र-छात्राओं के साथ ही एसडीएम नौगढ़ रेनु मिश्रा व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक कर रहे थे।
एसडीएम नाैगढ़ रेनू मिश्रा ने बताया कि मामला सुलझा लिया गया है। छात्र वापस लाैट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed