{"_id":"68b1e5203443e4f6db0b6789","slug":"siddharthnagar-news-instructions-to-complete-the-construction-work-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-143715-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
Fri, 29 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक डीएम डॉ. राजागणपति आर।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजकीय पशु चिकित्सालय की मरम्मत और एमडीएम शेड का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
चेतावनी दी कि यदि इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं उसे इसी सप्ताह पूर्ण करा लिया जाएं। अन्नपूर्णा भवन का भी निर्माण पूर्ण कराएं, जिसका निर्माण हो गया है। उसे हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की मॉनीटरिंग करें।
मिनी स्टेडियम व पार्क निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों के कार्य को जिला पंचायत विभाग की कार्य योजना में सम्मिलित कराएं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्र आठ पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वॉटर, वॉल पेटिंग, टाइलीकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए।