फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions issued to ensure fertilizer availability for the Rabi season

Siddharthnagar News: रबी सीजन में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, टैगिंग व ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई

Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions issued to ensure fertilizer availability for the Rabi season
- ब्लॉकवार समान वितरण पर जोर, जबरन अन्य उत्पाद देने पर एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आगामी रबी सीजन को देखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक उपलब्धता और वितरण को लेकर बैठक हुई। इसमें उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधि, थोक व फुटकर विक्रेता और जिले के अग्रणी किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और ब्लॉकवार समान वितरण पर चर्चा की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश दिए कि खरीफ सीजन की तरह रबी में भी जिले में उर्वरकों का पर्याप्त वितरण सुनिश्चित किया जाए। सभी क्रियाशील उर्वरक प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसानों को जरूरत के समय परेशानी न हो।
विज्ञापन

उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि शासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे सब्सिडी वाले उर्वरकों के साथ किसी अन्य कम प्रचलित उत्पाद की टैगिंग न की जाए। थोक विक्रेताओं को भी फुटकर विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं को किसानों पर किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि कंपनी से लेकर फुटकर विक्रेता तक कोई भी व्यक्ति जबरन कम प्रचलित उत्पाद की टैगिंग करता है या निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक बेचता है तो उसे जिम्मेदार मानते हुए उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दोषी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
अधिकारियों ने विक्रेताओं से किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed