फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 10 dead due to rain and landslides in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश और भूस्खलन से 10 की मौत

Tue, 29 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 10 dead due to rain and landslides in Nepal
खुनुवां। नेपाल के बागलुङ जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन से पिछले दो दिनों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला लापता है। रविवार को नौ लोगों की जान गई, जबकि शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय बागलुङ के प्रमुख फणींद्र प्रसाईं के अनुसार सोमवार को तमानखोला और निसीखोला ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्रों में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हुई और एक महिला लापता है। तमानखोला ग्रामीण नगरपालिका-3 धर्नासुक में भूस्खलन से मकान दबने पर 80 वर्षीय बुद्धिराज घर्ती और 66 वर्षीय भीमदेवी घर्ती की मौत हो गई। इसी स्थान पर आठ मकान भी बह गए।
विज्ञापन

तमानखोला-4 संतर में मकान दबने से 50 वर्षीय हस्तवीर श्रीपाली और 65 वर्षीय उडिसरा श्रीपाली की मौत हुई। हस्तवीर की पत्नी भूस्खलन के बाद से लापता है। निसीखोला ग्रामीण नगरपालिका-3 जुज्जाखोला के हदधारा में मकान दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में 36 वर्षीय श्यामकुमारी विक, उनके 13 वर्षीय बेटे मनोज, आठ वर्षीय मुकेश और तीन वर्षीय निशान विक शामिल हैं। निसीखोला-6 रंगिल में गोठ दबने से 50 वर्षीय सूर्यबहादुर घर्ती की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को ताराखोला ग्रामीण नगरपालिका-5 धस्मर में मकान दबने से 59 वर्षीय मनबहादुर रोका की मौत हुई थी। बागलुङ के प्रमुख जिलाधिकारी कृष्णप्रसाद आचार्य ने बताया कि पूर्व सूचना के कारण बड़ी जनहानि को टाला जा सका। राहत और बचाव के लिए नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर समेत सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची है। तनहुं के देवघाट ग्रामीण नगरपालिका-5 स्थित सीता गुफा परिसर में कालीगंडकी नदी में आई बाढ़ से कई संरचनाएं और सामान बह गए। गुफा के पास बना शौचालय, बाथरूम, बड़े पत्थर पर उकेरी गई 108 शिवलिंग वाली ओंकार प्रतिमा, स्टोर का सामान तथा ओढ़ने-बिछाने की सामग्री बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed