{"_id":"6929e081cba8d6f28408b8f5","slug":"siddharthnagar-news-instructions-for-delivery-in-the-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148949-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अस्पताल में प्रसव कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अस्पताल में प्रसव कराने के निर्देश
Fri, 28 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने फीडिंग कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि सभी एमओआईसी सुनिश्चित कर लें कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय करें, जिससे कोई भी गर्भवती और उसके परिजन संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। एमओआईसी वार रूम का निरीक्षण करें। वीएचएनडी दिवस में कम एचआरपी वाली गर्भवतियों को चिह्नित कर उनका बेहतर इलाज कराएं और सावधानियां बरतने का सलाह दें। इसमें सभी लोग जाए। एएनएम, आशा व सीएचओ को सभी प्रकार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण का शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग की जाए और इसमें सही मोबाइल नंबर लिखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।