{"_id":"6ae7778ab133c64403061832","slug":"siddharthnagar-news-increased-vigilance-on-the-indo-nepal-border-on-diwali-suspects-will-be-kept-under-surveillance-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167494-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी, संदिग्धों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी, संदिग्धों पर रहेगी नजर
Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
- 68 किलोमीटर खुली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, स्कैनर और डॉग स्क्वाड से हो रही जांच
- पूर्व में आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों के मामलों को देखते हुए विशेष सतर्कता
सिद्धार्थनगर। दिवाली और अयोध्या में दीपोत्सव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले से लगी 68 किलोमीटर खुली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की जांच की जा रही है। बढ़नी में स्कैनर मशीन और डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है। सीमावर्ती रास्तों के साथ पगडंडियों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है।
भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रिश्तेदारी और व्यापार के चलते लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, खुली सीमा का फायदा उठाकर संदिग्ध लोगों और तस्करों के आने-जाने की आशंका भी बनी रहती है। पूर्व में आतंकी गतिविधियों से जुड़े अब्दुल करीम टुंडा और बब्बर खालसा से जुड़े मलखान जैसे संदिग्धों के मामलों में नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का संदर्भ सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस क्षेत्र को लेकर विशेष सतर्कता बरतती रही हैं। त्योहार और अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर
सीमा क्षेत्र में पूर्व में सोना-चांदी, मादक पदार्थ, खाद्यान्न, कपड़े और अन्य सामान की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। त्योहार के दौरान पटाखों और अन्य वस्तुओं की मांग बढ़ने से तस्करी की आशंका भी रहती है। इसे देखते हुए बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा और ककरहवा सीमा चौकियों पर जांच तेज कर दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सामान की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य रास्तों के साथ पगडंडियों पर भी निगरानी
खुनुवां, ककरहवा और अलीगढ़वा में पहचान पत्र देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। बढ़नी सीमा पर स्कैनर मशीन से बैग, झोला, बोरी और सूटकेस की जांच हो रही है। इसके अलावा वाहनों और संदिग्ध सामान की जांच में डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों का ब्योरा भी दर्ज किया जा रहा है।
बढ़नी सीमा पर डॉग स्क्वाड से जांच
ढेबरुआ। दिवाली के मद्देनजर बढ़नी सीमा पर एसएसबी के जवानों ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को चारपहिया वाहनों और सामान की डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई। बैग और अन्य सामान स्कैनर मशीन से जांचे गए। एसएसबी की 50वीं वाहिनी की जी कंपनी बढ़नी के सहायक कमांडेंट भूषण जाधव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
बोले जिम्मेदार
दिवाली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सीमावर्ती थानों की पुलिस सुरक्षा एजेंसियों के साथ नियमित गश्त कर रही है। अवैध पटाखों और अन्य प्रकार की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की जांच की जा रही है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी