{"_id":"6b0334d07aeb570e94078548","slug":"siddharthnagar-news-inauguration-of-seven-day-musical-shrimad-bhagwat-katha-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168604-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Mon, 23 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर दो आजाद नगर में शनिवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा वाचक पं. आलोकानंद का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कथा के दौरान पं. आलोकानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के मन से मृत्यु का भय दूर होता है। यह कथा मनुष्य के हृदय को जागृत कर उसे मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के सत्य को समझने से उसका भय समाप्त हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को अभय और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, आलोक अग्रहरि, राम अनुज और रूपेश सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।