{"_id":"6b0337199e2e6487b50793e4","slug":"siddharthnagar-news-body-of-an-elderly-man-found-in-doi-nala-wounds-on-the-face-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168615-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डोई नाला में मिला बुजुर्ग का शव, चेहरे पर घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डोई नाला में मिला बुजुर्ग का शव, चेहरे पर घाव
Mon, 23 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी के टोला नौडिहवा के उत्तर स्थित डोईनाला में रविवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राममिलन (74) पुत्र मुरारी निवासी टोला नौडिहवा के रूप में हुई। उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी गांव में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन चल रहा है। राममिलन शनिवार रात कथा सुनने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह डोईनाला में मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी होने पर मृतक की पत्नी ज्ञानमती और उनके तीनों बेटे लालजी, बालजीत और अमेरिका भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान राममिलन के रूप में की। पिता का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया।