{"_id":"68e94e50489d92357f00c6b6","slug":"siddharthnagar-news-hygiene-is-essential-along-with-vaccination-and-check-up-of-pregnant-women-and-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-146241-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवती, बच्चों के टीकाकरण और जांच के साथ स्वच्छता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवती, बच्चों के टीकाकरण और जांच के साथ स्वच्छता जरूरी
Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के कोदई जोत में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। स्
- भनवापुर के कोदई जोत में आयोजित हुई संचार गतिविधि
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कोदई जोत में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण व जांच के साथ ही स्वच्छता भी बहुत जरूरी है। स्वच्छता अपना कर अपने बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।
अधीक्षक ने बताया कि गर्भवतियां अपना समय से पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण कराएं। गर्भावस्था के दौरान सीएचसी पर एचआरपी दिवस पर लगने वाले शिविर में जांच अवश्य कराएं, जहां जांच के दौरान कोई समस्या होने पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधाओं का लाभ ले सकती हैं। बीएमसी सूर्य देव सिंह ने लोगों को संचारी रोग के बारे में भी जागरूक किया। बीसीपीएम मेराज अहमद ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएनएम शालिनी सिंह, रीना, राजमती, कौशल्या, विमला आदि मौजूद रहीं।