{"_id":"6af4d891e281fba794007f22","slug":"upon-receiving-the-information-the-police-arrived-and-sent-the-body-for-a-post-mortem-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167995-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला लैब संचालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला लैब संचालक का शव
Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित दशरथ नगर में बुधवार रात किराये के मकान में एक लैब संचालक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 36 वर्षीय विकास सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी लार, जिला देवरिया के रूप में हुई।
परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, विकास सिंह शोहरतगढ़ सीएचसी के पास लैब संचालित करते थे। वह कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित दशरथ नगर में किराये के मकान में रहते थे। उनके पिता राजू सिंह शोहरतगढ़ ब्लॉक में कृषि विभाग में तैनात हैं। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे परिजनों ने कमरे में उन्हें छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटका देखा। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।