फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Humidity is increasing the problem... people are sweating due to the heat

Siddharthnagar News: उमस बढ़ा रही परेशानी...गर्मी से छूट रहा पसीना

Mon, 29 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Humidity is increasing the problem... people are sweating due to the heat
शहर के साड़ी तिराहे पर तेज धूप में स्कूटी पर दुपट्टे के सहारे निकली युवती। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। धूप खिलने व हवा का चाल नम होने से गर्मी और उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर माह बीतने को है, फिर गर्मी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। बादलों की आवाजाही रही, लेकिन धूप व गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही, दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती गई। उमस और गर्मी से लोग राहत नहीं पा रहे थे। स्कूल की छुट्टी के दौरान छात्र-छात्राओं को घर ले जाते समय अभिभावक छाते का सहारा ले रहे थे। गर्मी का आलम देखकर हर कोई बेहाल है। वहीं किसानों को अब धान के फसल में पानी चलाने की नौबत आ गई है। इससे किसान एक बार फिर चिंतित हैं, किसानों को हथिया नक्षत्र का इंतजार हैं। यदि इस नक्षत्र में भी बारिश नहीं हुई तो उन्हें खेत में फिर पानी चलाना पड़ेगा जबकि गेंहू की बुवाई से पहले भी खेत को नमी देनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम गर्म रहेगा। इस सप्ताह बरसात की उम्मीद नहीं है।ॅ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed