{"_id":"697e42c0db46ca00c80467ab","slug":"siddharthnagar-news-hongi-roadways-to-be-operated-on-new-routes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152641-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नए रूटों पर संचालित होंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नए रूटों पर संचालित होंगी रोडवेज की बसें
Sat, 31 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम कई नए रूट पर बसों काे संचालित करेगी। इस योजना के तहत छोटी बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे कम दूरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके। यह बसें लोकल रूट के यात्रियों को काफी सहूलियत देंगी।
डिपो में वर्तमान समय में 60 बसें मौजूद हैं। इसमें सात छोटी नई बसें निगम को मिल चुकीं हैं जबकि तीन और बसें जल्द ही मिलने वालीं हैं। डिपो में बसों की अधिकता और लोकल रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निगम अब लोकल रूट से बसों को जोड़ने की योजना बना रहा है। इस क्रम में रोडवेज बस लगभग 20 किमी की दूरी तक के प्रमुख मार्ग को जोड़ेगा। 10 छोटी बसें मिलने के बाद इन्हें नए रूटों पर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। छोटी बसें संकरे और कम यात्री दबाव वाले मार्गों पर अधिक उपयोगी साबित होंगी। इसके लिए जल्द ही इसे संचालित किया जाएगा।
डिपो के अनुसार लोटन, उसका, खेसरहा, शोहरतगढ़, बढ़नी, ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां के रूट पर इसको संचालित करने की पहल की जा रही है। इस पहल से जहां यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा मिलेगी। नए रूटों के चयन को लेकर सर्वे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द बस सेवा शुरू की जा सके।
विज्ञापन
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बसों को लोकल रूट से जोड़ने की कवायद की जा रही है। कई रूटों पर जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।