फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Hindu Conference: Bike rally taken out

हिन्दू सम्मेलन : निकाली गई बाइक यात्रा

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Hindu Conference: Bike rally taken out
हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कस्बे में निकली बाइक यात्रा। संवाद - फोटो : एका के पैढ़त में आयोजित जाखई मेला स्थल का निरीक्षण करते एएसपी देहात अनुज चौधरी,सीओ एवं थाना प्रभारी। संवाद
इटवा। नगर पंचायत इटवा के रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को हिंदू जनजागरण बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस रामलीला मैदान में समाप्त हो गई।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक अवनीश ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज में संस्कार, समरसता और राष्ट्रभाव को सशक्त करने का माध्यम है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। खंड कार्यवाह श्यामलाल चौरसिया ने कहा कि हिंदू जनजागरण बाइक यात्रा का उद्देश्य समाज को जागरूक कर सम्मेलन में सहभागिता बढ़ाना है, जिससे संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे। चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं।
विज्ञापन

खंड संघचालक राकेश साहू ने कहा कि हिंदू समाज की एकता और जागरूकता ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इस दौरान राधेश्याम जायसवाल, सभासद घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनौजिया, सुनील जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, राजन, मथुरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed