{"_id":"693b018400d8bed55b0b6cd0","slug":"siddharthnagar-news-heater-geyser-market-heats-up-as-the-cold-increases-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149700-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड बढ़ते ही गर्म हुआ हीटर-गीजर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड बढ़ते ही गर्म हुआ हीटर-गीजर का बाजार
Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिलेभर के बाजार में हीटर, ब्लोअर के अलावा गीजर के बाजार में गर्मी बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ हीटर-ब्लोअर की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही ग्राहक कम बिजली खपत वाले इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की मांग कर रहे हैं। वहीं वारंटी, आफ्टर सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रख खरीदारी कर रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता सत्यम उपाध्याय ने बताया कि पिछले 15 दिन पूर्व तक गीजर व इमर्शन राॅड की बिक्री हो रही थी। 15 दिन से हीटर और ब्लोअर की मांग भी बढ़ है। रूम हीटर व ब्लोअर का दाम पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार व इससे अधिक का है। ब्रांडेड कंंपनियों के हीटर व ब्लोअर दो हजार रुपये से अधिक के हैं। इलेक्ट्रिक सामान विक्रेता दिनेश व राजदेव ने बताया कि बाजार में इलेक्ट्रिक कैटल 500 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये कीमत के उपलब्ध है। गैस गीजर चार से आठ हजार रुपये तक और बिजली गीजर पांच हजार से 15 हजार रुपये तक के बाजार में उपलब्ध है। इमर्शन राॅड 250 रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
15 दिसंबर के बाद से जनवरी के अंत तक तापमान अधिक गिरने से मौसम ठंडा रहता है। बदलते मौसम की शुरुआत में ही लोगों ने ठंड में भी गर्माहट का एहसास पाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कारोबारियों की मानें तो बाजार में रोजाना 100 से अधिक ब्लोअर बिक रहे हैं जबकि 50 से अधिक हीटर व 10 से अधिक गीजर की बिक्री हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा ठंड पड़ने के अनुमान पर दाम भी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।