{"_id":"6abd4eec844fcd7b690756a9","slug":"siddharthnagar-news-half-a-tree-lies-on-the-road-at-bithariya-crossing-traffic-disrupted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165557-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिथरिया चौराहे पर आधा पेड़ सड़क पर, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिथरिया चौराहे पर आधा पेड़ सड़क पर, आवागमन में परेशानी
Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अधूरा हटाया गया पेड़ बना राहगीरों के लिए मुसीबत
डुमरियागंज। डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट संपर्क मार्ग पर बिथरिया चौराहे के पास गिरा पेड़ आधा-अधूरा हटाए जाने से राहगीरों की परेशानी दूर नहीं हुई है। पेड़ का आधा हिस्सा अब भी सड़क पर पड़ा है, जिससे मार्ग पर आवागमन में दिक्कत हो रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को बचते-बचाते निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दिनों तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ सड़क पर गिर गया था। इससे मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बाधित हो गया था। बाद में पेड़ का कुछ हिस्सा हटाया गया लेकिन शेष सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे स्कूल के बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी लेकिन अब तक पेड़ को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर पड़े पेड़ के कारण किसी समय दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पेड़ को पूरी तरह हटवाकर मार्ग पर सुरक्षित आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी विवेक कुमार राय ने बताया कि जानकारी नहीं हो पाई थी। कल पेड़ को कटवाकर हटवा दिया जाएगा।