फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Growing scope of mysterious disease...Team of doctors reaches village again

Siddharthnagar News: रहस्यमयी बीमारी का बढ़ता जा रहा दायरा...गांव में फिर पहुंची डॉक्टरों की टीम

Wed, 21 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Growing scope of mysterious disease...Team of doctors reaches village again
खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव में इलाज के इंतजार में बैठे मरीज
शाहपुर/सिद्धार्थनगर। रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे खुनियांव ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव के दो दर्जन परिवारों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर गांव में पहुंची और कई लोगों को कुछ दवाएं भी दीं, लेकिन जांच करवाने वालों को रिपोर्ट आने का इंतजार करने काे कहा गया। वहीं, गांव में कई पीड़ित ऐसे भी हैं, जिनकी अब तक जांच भी नहीं हुई है। वहीं, पानी के नमूने की जांच रिपोर्ट में फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक मिली है। बड़हरा खास गांव में निषाद समुदाय के आधा दर्जन से अधिक परिवार इस बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि जिम्मेदार मामले पर लापरवाह बने हुए हैं। इससे पहले दो जनवरी को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित की, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। खुनियांव ब्लॉक के बड़हरा खास गांव में रहस्यमयी बीमारी ने गांववासियों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जांच रिपोर्ट के लंबित रहने से इलाज शुरू नहीं हो सका। पानी में फ्लोराइड संदूषण ने खतरे को और बढ़ा दिया है। गांव में कई ऐसे मरीज भी हैं, जो स्वास्थ्य खराब होने के कारण जांच स्थल तक नहीं जा पाए।
विज्ञापन

पानी में फ्लोराइड संदूषण : जल परीक्षण प्रयोगशाला में ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर के 12 प्राइवेट हैंडपंप का पानी जांचा गया। सालिक राम और अंकित हरिश्चंद्र के हैंडपंप में फ्लोराइड की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल जांच करेगी मेडिकल कॉलेज की टीम: माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की टीम बृहस्पतिवार को गांव जाकर सभी मरीजों की जांच करेगी। कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम में आर्थो, बाल रोग, मेडिसिन और डेंटल विभाग के डॉक्टर शामिल होंगे। लक्षणों के अनुसार दवा का दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed