{"_id":"6a986064f8062d53f807b9d2","slug":"siddharthnagar-news-gratitude-expressed-to-the-chief-minister-for-increasing-the-commission-of-ration-dealers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163895-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
Wed, 02 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
- 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किया गया लाभांश, कोटेदारों ने बताया आर्थिक हित में अहम फैसला
- एडीएम न्यायिक को सौंपा आभार पत्र, भविष्य में भी हित में निर्णय की जताई उम्मीद
बांसी। ऑल इंडियन फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन ने बुधवार को उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्ञान प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र भेजा।
जिला अध्यक्ष उदयभान चौबे ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे लाभांश में सीधे 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे कोटेदारों के आर्थिक हित मजबूत होंगे और सरकार की ओर से उनके सेवा कार्य के प्रति संवेदनशीलता भी प्रदर्शित होती है।
संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उचित दर विक्रेताओं के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे। इस दौरान जिला प्रवक्ता सहबान जूनियर खान, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष संजय साहनी, तहसील बांसी अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह, परशुराम मौर्य आदि मौजूद रहे।