{"_id":"6aa6e6bff48f17f7df0e7420","slug":"youths-displayed-their-strength-in-the-arm-wrestling-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164545-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया गांव स्थित में आयोजित आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में शामिल युवा। संवाद
सकारपार। खेसरहा विकास क्षेत्र के सिसहनिया गांव स्थित शेरवुड नेशनल स्कूल में रविवार को आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी शारीरिक क्षमता व दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श मिश्रा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के 45 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में आरिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अमी ने द्वितीय और शाहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश यादव ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आरिफ द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुकाबले देखने के लिए स्कूल परिसर में युवाओं और खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही। आयोजक अभिनव उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल भावना के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उसके बाद विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक रवि मिश्र, आकाश मिश्र, रामगोपाल, विनोद, विकास मिश्र सहित क्षेत्र के सैकड़ों युवा मौजूद रहे।