फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information regarding the debarred centers will be provided this time.

Siddharthnagar News: डिबार किए गए केंद्रों की इस बार दी जाएगी जानकारी

Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Information regarding the debarred centers will be provided this time.
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया गया है। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने से पहले डिबार किए गए केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में अब स्कूल स्तर पर होने वाला आंतरिक मूल्यांकन समाप्त कर परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन की भी योजना है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को विद्यालयों को केंद्र निर्धारण से संबंधित आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसके बाद विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि तीन सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि सत्यापन के बाद आख्या वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर होगी। सत्यापन के आधार पर चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी। जनपद में 200 से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन के विद्यालयों की ओर से आवेदन किया गया है। उन्हें इंतजार था कि जल्द केंद्र निर्धारित हो जाएगा लेकिन तिथि में बदलाव के बाद अब इंतजार बढ़ गया है।
--------
शासन की ओर से जो भी दिशा- निर्देश प्राप्त होगा। उसका पालन करवाया जाएगा।
-अरुण कुमार, डीआईओएस
---
पहले जारी होगी डिबार केंद्रों की सूची
केंद्र निर्धारण प्रक्रिया में इस बार डिबार विद्यालयों को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। चयनित केंद्रों की सूची जारी होने के दो दिन बाद 23 सितंबर को डिबार केंद्रों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालयों और संबंधित पक्षों से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से निस्तारण आठ अक्तूबर तक किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित केंद्र सूची 17 अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
---
मानक से अधिक आवंटन पर भी आपत्ति का मौका
संशोधित केंद्र सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के मानक से अधिक आवंटन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्तियां ली जाएंगी। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 29 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। इससे परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर पारदर्शिता बढ़ने और अनियमितताओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

---
विज्ञान-गृह विज्ञान में अब 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा
हाईस्कूल की परीक्षा व्यवस्था में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में विद्यालय स्तर पर होने वाला आंतरिक मूल्यांकन समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। दोनों विषयों के परीक्षार्थियों के लिए 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद स्वयं आयोजित कराएगा। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक और ग्रेड उनके अंतिम अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र में दर्ज किए जाएंगे। पहली बार इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यालय स्तर पर होने वाले आंतरिक मूल्यांकन की भूमिका समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed