{"_id":"697ba1b4d08bce125b00e767","slug":"siddharthnagar-news-gorakhpur-defeated-deoria-by-four-wickets-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152557-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोरखपुर ने देवरिया को चार विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोरखपुर ने देवरिया को चार विकेट से दी शिकस्त
Thu, 29 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-चार में बृहस्पतिवार को गोरखपुर और देवरिया के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गोरखपुर ने देवरिया को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। देवरिया की तरफ से आशीष यादव ने 64, विवेक सिंह ने 24 और शाकिर अली ने 18 रन की पारी खेली। गोरखपुर की तरफ से अनुराग और शिवम ने दो-दो और आदित्य व संदीप ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
गोरखपुर की तरफ से अंकुर ने 30, आर्यन सिंह ने 22, आनंद दुबे ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से आकाश व सुजल ने दो-दो और विवेक व शाकिर ने एक-एक विकेट झटके। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गोरखपुर के अनुराग यादव को दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर नसीम रहे।