फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Girl taken back after release from jail

Siddharthnagar News: जेल से छूटने के बाद युवती को फिर ले गया छांगुर का गुर्गा

Sat, 02 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Girl taken back after release from jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय क्षेत्र एक गांव की युवती का धर्म परिवर्तन के साथ-साथ जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने डीएम-एसपी को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है।
पिता ने आरोप लगाया कि बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक दूसरे समुदाय का है। यह बहुत सारी युवतियों और किशोरियों अपने जाल में फंसाकर उनको बहला फुसलाकर भगा कर छांगुर बाबा के पास पहुंचाता है और धर्म परिवर्तन कराकर किसी अन्य खाड़ी देशों में भेजने का काम करता है। एक महीना पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने डीएम व एसपी को पत्र देकर बताया कि दूसरे गांव का एक समुदाय का एक युवक बीते महीनों में उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था। मामले में शोहरतगढ़ थाने पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। पुलिस उसकी बेटी को ढूंढ़कर ले आई और उसे मुझे सौंप कर युवक को जेल भेज दिया था। एक महीना पहले युवक जेल छूट कर आया था। उसके बाद मेरी बेटी को शुक्रवार को जबरदस्ती भगा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोज बीन करने कोशिश करने लगा तो युवक ने धमकी दी। कहा कि अपने लड़की को ढूंढ़ने की कोशिश की तो सारे परिवार को जान मार दूंगा। परिवार तबसे डरा हुआ है। क्योंकि, उसका संपर्क मोहम्मद शमीम धर्म परिवर्तन गैंग से तालुक रखता है और जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग से उसका सीधा संपर्क है।
इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी। सच्चाई सामने आएगी उसके आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed