Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Gang was supplying not only cheese but also adulterated sweets

Siddharthnagar News: पनीर ही नहीं मिलावटी मिठाई भी सप्लाई करता था गिरोह

Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Gang was supplying not only cheese but also adulterated sweets
दूध को उबालता हालुवाई। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा नेटवर्क पकड़े जाने के बाद परत दर परत खुलने लगी है। मिश्रौलिया क्षेत्र के नागचौरी गांव में पकड़े गए कारखाना की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न सिर्फ पनीर बल्कि छेना और दूध से बनी मिठाइयों की भी आपूर्ति करता था। त्योहार और लग्न के सीजन में यह नेटवर्क सबसे ज्यादा सक्रिय रहता और कम दाम और तेज सप्लाई की वजह से इनके पास डिमांड भी खूब रहती थी।
विज्ञापन

कस्बाई इलाकों की छोटी-बड़ी दुकानों और शादी-विवाह के आयोजकों में इस गिरोह ने पैठ बना ली थी। जरूरत के मुताबिक डिमांड के हिसाब से यह गिरोह उन्हें माल सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, मिठाई में पाउडर का दूध, केमिकल से सफेदी और चमक लाने की बात सामने आ रही है। इसका पूरा रैकेट चलता था, जिसमें कई स्तर पर काम होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 से 200 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले छेने को 100 रुपये में दुकान और घर तक पहुंचाया जा रहा था। हालांकि यह ऑर्डर पर ही तैयार किया जाता था।
वहीं, खाद सुरक्षा विभाग की बात करें तो दीपावली से पहले लिए गए नमूने में बड़े पैमाने पर मिलावट की बात सामने आई है। इसमें पनीर खोआ में कई प्रकार के पाउडर और डिटर्जेंट और यूरिया के प्रयोग की बात सामने आई है।
डॉक्टरों की राय पर गौर करें तो इनके नियमित सेवन से यह किडनी खराब करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर, कब्ज और कैंसर जैसी बीमारी का खतरा है।
जनपद में 100 क्विंटल से अधिक की खपत होती है। लगन में यह 150 क्विंटल प्रतिदिन के करीब पहुंच जाती है।
कैसे चलता था मिलावटी मिठाई का नेटवर्क: सूत्रों से कारखाने के धंधे के बारे में जब जानकारी ली गई जो सामने आया कि गिरोह के पास खुद का कारखाना था।
यहां पाउडर वाले दूध, सस्ते केमिकल और कृत्रिम चिकनाई मिलाकर छेना, पेड़ा और बर्फी तैयार की जा रही थी। स्वाद और बनावट को चिकना दिखाने के लिए सस्ते क्वालिटी के वाॅशिंग पाउडर तक के इस्तेमाल करने की बात सामने आई है।
वहीं, रेट के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सामान्य बाजार में छेना 160 से 200 रुपये किलो बिकता है, लेकिन यह गिरोह दुकानदारों को मात्र 100 रुपये किलो में सप्लाई करता था।
यही वजह थी कि मध्यम तबके की शादी-विवाह या छोटे कार्यक्रमों में इनकी मांग सबसे ज्यादा रहती थी। यह लोग उनके घर तक सप्लाई करते थे। इसमें खाना बनाने वाले बावर्ची का अहम रोल होता था, वह खाने के साथ मिठाई का भी ठेका ले लेते थे। आंकड़ों के मुताबिक जिले में लग्न सीजन के दौरान प्रतिदिन 100 क्विंटल से अधिक छेना और पेड़ा की प्रतिदिन खपत मानी जाती है। इस खपत का लगभग 20-25 प्रतिशत हिस्सा, इसी प्रकार के छोटे-छोटे गिरोह जो अलग-अलग कारखाना बनाकर डिमांड पर बनाने का काम करते हैं। खुद मुंहमांगी कीमत पर सप्लाई कर देता था।

दुकानदारों और सप्लाई लाइन में सेटिंग: दुकानदारों की मिलीभगत भी इस नेटवर्क को पनपने का बड़ा कारण है। आधे दाम में मिलने वाले छेना, पेड़ा और पनीर को दुकानदार असली के नाम पर महंगे दाम में बेच देते थे।
गिरोह ऑर्डर पर तुरंत सप्लाई करता था और कई दुकानों पर सीधे घर तक मिठाई और पनीर की आपूर्ति की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed