फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Four Asha workers were reprimanded and three were issued notices seeking their response

Siddharthnagar News: चार आशाओं को फटकार और तीन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Mon, 01 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Four Asha workers were reprimanded and three were issued notices seeking their response
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। स्रोत विज्ञ
भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में सोमवार को एएनएम, संगिनी और आशाओं का क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में खराब कार्य करने वाली आशा कमला, ऊषा, बदरुन निसा तथा राखी को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने फटकार लगाते हुए एक महीने में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं बैठक में प्रतिभाग न करने वाली आशा बहू बबीता, शीला और सुनीता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि आशा बहुएं नवजात शिशु और बच्चों का गृह आधारित भ्रमण जरूर करें और बच्चों को टीकाकरण के लिए ड्यू लिस्ट में शामिल करें, जिससे बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed