{"_id":"69497f32c469a116400f3267","slug":"siddharthnagar-news-four-and-a-half-lakh-rupees-of-cyber-fraud-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150343-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर ठगी के साढ़े चार लाख रुपये कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर ठगी के साढ़े चार लाख रुपये कराए वापस
Mon, 22 Dec 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाने के लगभग 20 लोगों से साइबर अपराधियों की ओर से ठगी किए गए करीब साढ़े चार लाख रुपये इटवा पुलिस ने सोमवार को वापस कराए। ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।
स्थानीय क्षेत्र के इटवा कस्बा निवासी साहिल रजा की फेसबुक के जरिये शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति से बातचीत हुई। खुद को व्यावसायी बताते हुए उसे सब्जबाग दिखाए। साहिल उसके झांसे में आण्या और खाते से लगभग 71,975 रुपये दो किस्तों में भेज दिए। रकम मिलने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। वहीं, रूद्रौलिया बुजुर्ग के चिनकाई का है। इनके आधार कार्ड से पैसा निकालने के दौरान जानकारी लीक हो गई और उसी का फायदा साइबर अपराधियों ने उठाकर 82,900 रुपये खाते से उड़ा दिए। तीसरा मामला अमौली एकडगा निवासी गुड्डू यादव का था।
मोबाइल में गलती से एपीके डाउनलोड कर बैठे, जिससे साइबर ठगों ने उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये उड़ा दिए। इसी तरह गुदे के 42000, संतोष विश्वकर्मा के 7000, सतीश शुक्ल के 10 हजार रुपये समेत बीस लोगों की रकम पुलिस ने वापस कराई। सीओ प्रवीन प्रकाश ने बताया कि मोबाइल में आए अनजान एप से कोई संपर्क न करें और ठगी के शिकार होने पर इसकी सूचना शीघ्र स्थानीय थाने में दें।