{"_id":"68e94b02221038d61d0e168d","slug":"siddharthnagar-news-foundation-week-will-highlight-cultural-identity-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146253-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित करेगा स्थापना सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित करेगा स्थापना सप्ताह
Fri, 10 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्थापना सप्ताह दिवस कार्यक्रम स्थाल का निरीक्षण करती कुलपति प्रो. कविता शाह। स्रोत विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 17 अक्टूबर तक स्थापना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना कार्तिक कृष्णपक्ष एकादशी को हुई थी।
कुलपति प्रो. कविता शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस वर्ष का स्थापना सप्ताह न केवल भव्यता का परिचायक होगा बल्कि यह विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान को भी रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का स्थापना दिवस केवल औपचारिक उत्सव नहीं बल्कि संस्थान की गरिमा, परंपरा और मूल्यों के प्रति निष्ठा का प्रतीक होता है।
महात्मा बुद्ध की पावन धरती पर स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का यह आयोजन उनके शांति, समरसता और बौद्धिक जागरण के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंेने कहा कि कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है कि विद्यार्थी न केवल ज्ञान के क्षेत्र में बल्कि रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, सामूहिकता और सामाजिक समरसता की भावना में भी निखर सकें।