{"_id":"6abd4d6874f60932800c59ec","slug":"siddharthnagar-news-forms-for-various-schemes-filled-out-during-the-seva-sankalp-abhiyan-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165541-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान में भरे गए विभिन्न योजनाओं के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान में भरे गए विभिन्न योजनाओं के फॉर्म
Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय के के परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के पात्र जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन फॉर्म भरवाए गए।
मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना शामिल है। यह अभियान इसी कड़ी का हिस्सा है। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नगर पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
इस नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, राम नरेश पासवान, अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, जय प्रकाश पांडेय, अरविंद गुप्ता, सत्यनारायण दुबे आदि मौजूद रहे।