{"_id":"69458c55a3e62ecd5004c70b","slug":"siddharthnagar-news-fog-put-a-brake-on-speed-melting-increased-difficulties-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150167-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक गलन ने बढ़ाई दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक गलन ने बढ़ाई दुश्वारियां
Fri, 19 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर कडाके की ठंड में ंबाइक पर ठिठुरते हुए जाते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में कोहरा और घना होने लगा है। रात से छाए घने कोहरे और गलन से लोगों का बुरा हाल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे से गलन बढ़ गई। इससे पूरी तरह से सड़क पर सन्नाटा छाया रहा।
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले चार दिन से घना कोहरा छाने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार की रात से ही घना कोहरा छाने लगा। इसके कारण मुख्य मार्गों पर चलने वाले वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह छाए घने कोहरे से बाइक, कार व अन्य वाहनों के चालक हेडलाइट, इंडीकेटर, पार्किंग लाइटों को जलाकर धीमी गति से चलाते नजर आए। पूरे दिन घना कोहरा छाया रहने के कारण मार्गों पर आवागमन भी कम रहा।
विज्ञापन
घने कोहरे व सर्दी के कारण आवश्यकता होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सर्दी में लोग कस्बे में जगह-जगह जल रहे अलाव तापते नजर आए। दोपहर तक कोहरा और भी बढ़ गया। इससे अस्पताल में भी पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। कोहरा पड़ने से सर्दी व गलन भी बढ़ गई। सर्दी हवाओं के चलते गलन बढ़ने पर लोग घरों में दुबक रहे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कोहरे का घनत्व और बढ़ने का आसार हैं।