{"_id":"68b1ecddff927fcf9606d34d","slug":"siddharthnagar-news-flood-rapti-is-eroding-betnar-village-villagers-in-panic-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143698-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ : बेतनार गांव में राप्ती कर रही कटान, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ : बेतनार गांव में राप्ती कर रही कटान, दहशत में ग्रामीण
Fri, 29 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम में राप्ती नदी के कटान का निरीक्षण करते डीएम डॉ.राजा गणपति आ
- फोटो : संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बेतनार गांव के पास शाहपुर-भोजपुर बांध किनारे राप्ती से कटान हो रही है। शुक्रवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान निरोधक कार्य निरंतर जारी रखें ताकि बांध पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों से भी जानकारी ली।
डीएम ने कटान स्थल पर पहुंचकर वहां हो रहे कटानरोधी कार्यों को देखा। इस दौरान कटान को रोकने के लिए प्रयोग किए जा रहे परकोपाइन, बंबू कैरट, जियो बैग की जानकारी ली।
एसडीओ सिंचाई विभाग अमित कुमार मल्ल ने बताया कि यहां कटान को रोकने में काफी हद तक सफल रहे हैं, लेकिन आगे जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार समस्या न हो इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इससे डीएम संतुष्ट दिखे। डीएम ने नायाब तहसीलदार व प्रधान प्रतिनिधि से गांव की आबादी व आपदा की स्थिति में नजदीकी और सुरक्षित स्थान की जानकारी ली।
विज्ञापन
उसी दौरान एक ग्रामीण ने बिजली टाॅवर के पास हो रही कटान की जानकारी दी। इस पर डीएम ने बिजली निगम को दूरभाष के जरिये निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पहुंचकर यथा स्थिति देखें ताकि कोई समस्या न हो और उसे सुरक्षित करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि कटान रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी रखें, जहां भी बांध के करीब कटान हो रही हो उसको सुरक्षित किया जाए। साथ ही कटान रोकने के तत्काल प्रभावी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान नायाब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, आबू शामा, नागेंद्र कांडू, मिथलेश दास, ज्ञान शंकर सिंह, सुनील त्रिपाठी, अशोकओझा, फरीद, राम बेलास पांडेय, रितिक, अब्दुल रहमान मौजूद रहे।