{"_id":"6aeb74cb9eacec62cf0a3124","slug":"siddharthnagar-news-fir-registered-against-four-individuals-for-creating-a-forged-will-in-the-name-of-a-deceased-woman-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-167682-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मृत महिला के नाम फर्जी वसीयत बनवाने में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मृत महिला के नाम फर्जी वसीयत बनवाने में चार पर प्राथमिकी
Wed, 04 Nov 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
- दूसरी महिला को राजकुमारी के रूप में पेश कर वसीयत तैयार कराने का आरोप
- संपत्ति पर कब्जे के लिए खतौनी और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की कोशिश
बांसी। मृत महिला के नाम फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति पर कब्जा करने और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार को कार्रवाई की गई।
बस्ती के मालवीय रोड स्थित रुद्रनगर हाउस निवासी कुसुम शाह ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास राजकुमारी पत्नी वीरेंद्र प्रताप शाह का निधन 25 दिसंबर 2018 को हो चुका है। आरोप है कि जितेंद्र प्रताप सिंह और अमरजीत सिंह ने साजिश के तहत किसी अन्य महिला को राजकुमारी के रूप में पेश कर 30 अक्तूबर 2025 को फर्जी वसीयत तैयार कराई।
तहरीर के अनुसार, हरीश चंद्र और चंद्रजीत ने कथित फर्जीवाड़े में गवाह की भूमिका निभाई। आरोपियों ने बांसी तहसील के सीहाजुड़ी, तप्पा असनार स्थित संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी वसीयत के आधार पर खतौनी और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शम्स जावेद खान को सौंपी गई है।