फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: FIR registered against 16 contractors who did not work

Siddharthnagar News: काम न करने वाले 16 ठेकेदारों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: FIR registered against 16 contractors who did not work
डुमरियागंज। कंपनी से सामग्री लेकर काम न करने और सामग्री वापस न करने के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने जैक्सन इंफ्रा के मणिमरण आर की तहरीर पर निष्क्रिय ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जैक्सन समूह की उत्तर भारत में अवसंरचनात्मक और विद्युतिकरण से जुड़ी कई सरकारी परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इन परियोजनाओं के सुचारु संचालन के लिए कंपनी द्वारा अधिकृत ठेकेदारों को कार्यादेश के तहत एचडीपीई पाइप, फिटिंग, स्टील, सीमेंट सहित अन्य आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। सौंपी गई सामग्री का कुल मूल्य लगभग 2 करोड़ 30 लाख 77 हजार 303 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कंपनी का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार पिछले करीब 12 माह से पूरी तरह निष्क्रिय हैं। उन्होंने न तो उन्होंने निर्धारित काम पूरा किया और न ही कंपनी की स्वामित्वाधीन सामग्री वापस की। कई बार लिखित व मौखिक अनुरोध, अनुस्मारक और व्यक्तिगत संपर्क के बावजूद ठेकेदारों ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। कंपनी द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान भी सामग्री की उपलब्धता को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली, जिससे सामग्री के दुरुपयोग या अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी द्वारा डीआईजी परिक्षेत्र बस्ती को भेजे पत्र के माध्यम से मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में संबंधित 16 ठेकेदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed