{"_id":"69459010ee2d638e850b7987","slug":"siddharthnagar-news-fighting-in-a-dispute-over-voting-during-quota-selection-two-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150190-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटे के चयन के दौरान मतदान के विवाद में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटे के चयन के दौरान मतदान के विवाद में मारपीट, दो घायल
Fri, 19 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का मामला, दोनों पक्षों से तीन पर प्राथमिकी दर्ज
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में शुक्रवार को राशन की दुकान के कोटेदार का चयन करने के दौरान मतदान के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। उसका पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में दोनों पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, महुरैया स्थित तिघरा ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को कोटेदार का चयन करने के लिए एडीओ पंचायत उमेश पटेल, ग्राम पंचायत सचिव जामवंत टीम के साथ पहुंचे। यहां पांच लोगों ने कोटेदार चयन के लिए अपना दावा किया। अधिक लोगों के कोटेदार बनने के लिए दावा करने पर मतदान से चयन की प्रक्रिया की जाने लगी। इसी बीच एक पक्ष ने कहा कि चूंकि कोटेदार का चयन होना है, इसलिए सिर्फ राशन कार्ड धारकों को ही मतदान में हिस्सा लेने दिया जाए जबकि दूसरे पक्ष का मत था कि ग्राम पंचायत के सभी वोटरों को मतदान करना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। ग्राम पंचायत सचिव जामवंत ने बताया कि गहमा-गहमी और विवाद होने के चलते कोटेदार चयन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। बता दें कि पांच माह पूर्व तिघरा गांव के कोटेदार गौरी शकंर की मृत्यु के कारण यह जगह रिक्त हुई थी।
इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक पक्ष के महीधर दुबे और दूसरे पक्ष के नागेंद्र दुबे, राघवेंद्र दुबे के खिलाफ शांतिभंग की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।