{"_id":"68f91bd44e9c78e37909c294","slug":"siddharthnagar-news-fight-between-children-case-filed-against-three-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146867-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन पर केस
Wed, 22 Oct 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार गांव में खेलने को हुए विवाद में बच्चों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बच्चों को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुदामा देवी का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके नाती आकाश (12) का गांव के गज्जड़ के बच्चों के साथ खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गज्जड़ और उनके परिजन नाती को अकेला पाकर मार-पीटकर घायल कर दिया। धमकी दी कि अगर इसकी सूचना घर पर दी तो जान से मार देंगे। उनका नाती कई दिन से डरा सहमा से रहने लगा। परिजनों के कई बार पूछने पर उसने आपबीती बताई, जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित की दादी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसपर पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।