{"_id":"6ab170a9ccdd2892ea0e7712","slug":"siddharthnagar-news-female-students-showcased-their-creativity-and-talent-in-competitions-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165027-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने किया रचनात्मकता प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने किया रचनात्मकता प्रतिभा का प्रदर्शन
Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांसी। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बांसी में सोमवार को इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी ने सीएसआर सहयोग से विज्ञान एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में आयोजित विज्ञान और नवाचार से जुड़े विषयों समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त वन अधिकारी विनोद वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जोड़ने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्य कंचन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवाचार करने की ओर प्रेरित करते हैं। प्रवक्ता शशि प्रभा और बबिता सिंह और सहायक अध्यापक अनुपम पांडेय, स्नेहा श्रीवास्तव, सुष्मिता त्रिपाठी, डॉ. मंजू, दीप्ति पांडेय, सुष्मिता विश्वास एवं मोनिका यादव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी की ओर से संतोष कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों, कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।