{"_id":"6ab2c0e67da86eabac09be8f","slug":"siddharthnagar-news-female-passengers-trolley-bag-goes-missing-from-private-bus-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165104-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्राइवेट बस से महिला यात्री का ट्राॅली बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्राइवेट बस से महिला यात्री का ट्राॅली बैग गायब
Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। दिल्ली से शोहरतगढ़ तक चलने वाली प्राइवेट बस से महिला यात्री का ट्राॅली बैग गायब हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बस के खलासी पर बैग गायब करने का आरोप लगाया है। कहा कि बैग में सोने के मंगलसूत्र, बाली, चांदी के पावजेब, बिछिया सहित चार हजार रुपये नकद रखे थे।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र धनगढ़िया निवासी पूनम पत्नी अच्छे लाल ट्राॅली बैग और अन्य सामान के साथ 20 सितंबर को दिल्ली से शोहरतगढ़ तक चलने वाली प्राइवेट बस बैठी थी। मंगलवार की सुबह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रेहरवा चौराहे पर बस पहुंची। पूनम बस से उतर कर खलासी से केबिन में रखे बैग को निकालने के लिए कहा। काफी देर बाद जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस तहरीर दी।
इस संबंध थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।