{"_id":"69162f52f05d79269e047c86","slug":"siddharthnagar-news-fatima-zehras-martyrdom-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148113-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फातिमा जेहरा की शहादत का जिक्र सुन कर रो पडे़ अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फातिमा जेहरा की शहादत का जिक्र सुन कर रो पडे़ अकीदतमंद
Fri, 14 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबारगाह हुसैनिया बाबुल में बृहस्पतिवार की देर शाम को अय्यामे फातिमी को लेकर दूसरी मजलिस आयोजित की गई। मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने संबोधित करते हुए फातिमा जेहरा की शहादत को बयान किया, जिसे सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद रो पडे़।
मजलिस से पहले अंबर मेहंदी और उनके सहयोगी ने मर्सियाख्वानी की। मजलिस को मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने संबोधित कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी शहजादी फातिमा जेहरा पर इस्लाम के दुशमनों की तरफ से किए गए जुल्म-अत्याचार और उनकी शहादत को विस्तार से बयान किया। कार्यक्रम का संचालन हैदर हल्लौरी ने किया।
इस दौरान मौलाना शारिब, मौलाना अली अब्बास, काजिम करबलाई, नेहाल, हैदर अली, मोजिज आदि मौजूद रहे।