{"_id":"68bc708f9fbac8cc71044021","slug":"siddharthnagar-news-families-deprived-of-e-kyc-will-not-get-ration-time-till-nine-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144151-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-केवाईसी से वंचित परिवारों को नहीं मिलेगा राशन, नौ तक मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-केवाईसी से वंचित परिवारों को नहीं मिलेगा राशन, नौ तक मोहलत
Sat, 06 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
इटवा। पूर्ति निरीक्षक इटवा ने तहसील के सभी कोटेदारों को पत्र भेजकर कहा है कि आप सभी अपनी दुकान के ई-केवाईसी से वंचित नए जारी कार्डधारकों और कार्ड में जुड़ी नई यूनिटों की ई- केवाईसी अवश्य करवा लें। अन्यथा की स्थिति में ऐसे लोगों को खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा।
शनिवार को जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि जिनकी अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है शासन ने ऐसी यूनिटों को निलंबित कर दिया है। ऐसी दशा में सभी कोटेदार नौ सितंबर तक उनकी ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। ई-केवाईसी न कराने वाले यूनिटों को इस माह से खाद्यान्न नहीं मिलेगा।