{"_id":"69176ce61fec2c71ef0aab35","slug":"siddharthnagar-news-exposed-transformers-may-be-the-cause-of-the-attack-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148122-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे का कारण बन सकते हैं खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे का कारण बन सकते हैं खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर
Fri, 14 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन गेट, महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड के निसवा काॅलेज और राजेंद्र नगर वार्ड में यतीम खाना के पास सड़क किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफाॅर्मर हादसे का कारण बन सकता है।
सार्वजनिक स्थानों पर आबादी के बीच रखे ट्रांसफाॅर्मरों के पास सुरक्षा के लिए बिजली निगम के जिम्मेदारों की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।
आलम यह है कि ट्रांसफाॅर्मरों से आए दिन स्पार्किंग होती है। वहीं, विस्फोट की आवाज अक्सर सुनाई देती रहती है जो किसी को भी दहशतजदा कर देती है। मंदिर चौराहा से थोड़ा पहले निरीक्षण भवन के निकट और रोडवेज बस स्टेशन के गेट के करीब सड़क से सटाकर 400-400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर बिजली आपूर्ति के लिए लगे हुए हैं, जहां पर सुरक्षा का कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया है। ब्लॉक कार्यालय के सामने जिला परिषद मार्केट में लगे ट्रांसफाॅर्मर के चारों तरफ फ्लैक्स बोर्ड के जरिये बैरिकेडिंग तो कर दी गई है लेकिन रोडवेज बस स्टेशन गेट के सामने और निरीक्षण भवन के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर खुले में रखे हुए हैं। यहां पर राहगीरों का हमेशा आवागमन होता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।