Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Even the consequences of sins committed inadvertently are painful

अनजाने में किए गए पाप का फल भी होता है दुखदायी : विजय कौशल

Wed, 04 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Even the consequences of sins committed inadvertently are painful
मिठवल ब्लॉक के सेमरहना गांव में राम कथा कहते कथा वाचक विजय कौशल। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
- राम वनगमन के बाद अवध की दशा, दशरथ की मृत्यु और भरत चरित्र का किया वर्णन
विज्ञापन

पथरा। मिठवल ब्लॉक के सेमरहना गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को संत विजय कौशल ने राम वनगमन के बाद अवध की दशा, राजा दशरथ की मृत्यु और भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विपत्ति में साथ देने वाला ही सच्चा सुबंधु कहलाता है। अनजाने में किए गए पाप का फल भी दुखदायी होता है, जिसका उदाहरण महाराज दशरथ का जीवन है।
उन्होंने कहा कि मरते समय उन्हीं लोगों की जुबान पर भगवान का नाम आता है, जो जीवनभर प्रभु का संकीर्तन करते हैं। कथा प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन जाने के बाद अयोध्या शोक में डूब गई। सचिव सुमंत जब खाली रथ लेकर अयोध्या लौटे तो महाराज दशरथ व्याकुल होकर राम को पुकारने लगे और मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़े।
विज्ञापन

होश आने पर उन्हें श्रवण कुमार के वध की घटना याद आई। उन्होंने माता कौशल्या को बताया कि किस प्रकार अनजाने में उनके हाथों श्रवण कुमार का वध हो गया था। इसके बाद श्रवण कुमार के माता-पिता ने उन्हें पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप दिया था। उसी श्राप के कारण महाराज दशरथ को राम वियोग में प्राण त्यागने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की चौपाइयों का उल्लेख करते हुए विजय कौशल ने कहा कि राजा दशरथ ने अपने जीवन और मृत्यु दोनों को सार्थक कर लिया। उन्होंने जीवन में प्रभु श्रीराम के चंद्रमुख के दर्शन किए और अंतिम समय में राम नाम का स्मरण करते हुए प्राण त्यागे। बंधु और सुबंधु का अंतर समझाते हुए उन्होंने कहा कि जो संपत्ति में साथ देता है, वह बंधु होता है जबकि विपत्ति में साथ देने वाला सुबंधु कहलाता है।

कथा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान इंद्रावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह और राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed