Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Episodes ranging from the installation of the Rameshwaram Lingam to the dialogue between Angad and Ravana were enacted

Siddharthnagar News: रामेश्वरम स्थापना से अंगद-रावण संवाद तक की लीला का हुआ मंचन

Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Episodes ranging from the installation of the Rameshwaram Lingam to the dialogue between Angad and Ravana were enacted
- चौखड़ा की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने जीवंत अभिनय से दर्शकों को किया भावविभोर
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखड़ा गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात हनुमान के माता सीता से मिलन से लेकर रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
मंचन में दिखाया गया कि लंका दहन के बाद हनुमान जी माता सीता से मिलते हैं। माता सीता उन्हें अपनी चूड़ामणि देकर भगवान श्रीराम तक पहुंचाने का संदेश देती हैं। इसके बाद हनुमान जी समुद्र पार कर वानर सेना के पास पहुंचते हैं और श्रीराम को माता सीता का पूरा वृतांत सुनाते हैं। इसके बाद श्रीराम वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन

उधर, रावण का भाई विभीषण उसे माता सीता को सम्मानपूर्वक वापस लौटाने की सलाह देता है, लेकिन रावण उसकी बात नहीं मानता और उसे लंका से निष्कासित कर देता है। इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें अपनाकर लंका का राजा घोषित कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम की सेना समुद्र तट पर पहुंचती है। समुद्र से रास्ता न मिलने पर श्रीराम क्रोधित होते हैं। भयभीत समुद्र देवता प्रकट होकर नल-नील के माध्यम से पुल निर्माण का उपाय बताते हैं। वानर सेना के सहयोग से समुद्र पर पुल बनाया जाता है। इसी दौरान भगवान श्रीराम समुद्र तट पर भगवान शिव की स्थापना करते हैं, जो रामेश्वरम के नाम से प्रसिद्ध है।

इसके बाद श्रीराम की सेना लंका पहुंचती है। युद्ध टालने के उद्देश्य से भगवान श्रीराम अंगद को दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजते हैं। अंगद रावण को माता सीता को वापस लौटाने की सलाह देते हैं लेकिन अहंकार में चूर रावण उनकी बात नहीं मानता। इस पर अंगद दरबार में अपना पैर जमा देते हैं और रावण के योद्धाओं को उसे हटाने की चुनौती देते हैं। कई योद्धा असफल रहते हैं। अंत में रावण स्वयं आगे बढ़ता है तो अंगद अपना पैर हटा लेते हैं। इसके बाद वह श्रीराम की सेना में लौट आते हैं। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed