{"_id":"68f1376a780d30d708004b55","slug":"siddharthnagar-news-encroachment-on-tracks-shohratgarh-gasping-due-to-traffic-jam-movement-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146604-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पटरियों पर अतिक्रमण, जाम से हांफ रहा शोहरतगढ़, आवाजाही दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पटरियों पर अतिक्रमण, जाम से हांफ रहा शोहरतगढ़, आवाजाही दुश्वार
Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ कस्बे लगे जाम में फंसे हुए लोग। संवाद
शोहरतगढ़। कस्बा शोहरतगढं से निकली एनएच 730 पर दुकानदारों की ओर से पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने से जाम की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। हर तरफ दुकानदारों की ओर से सड़क और पटरियों पर सामान रखकर कब्जा करने से आवागमन अवरूद्ध हो जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को लगभग 11:30 बजे पुलिस पिकेट से निबंध कार्यालय जाने वाले मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क पर आवाजाही करने वाले लोग जाम होने की वजह से घंटों मशक्कत करते रहे।
नगर प्रशासन की तरफ से लाउडस्पीकर से कब्जा खाली करने की चेतावनी दी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। गड़ाकुल से लेकर इक्कावन चौराहा व पुलिस बूथ से तहसील गेट तक दुकानदारों, ठेला व ऑटो चालकों की ओर से सड़क की पटरियों पर कब्जा करने से आने-जाने वाले वाहन नहीं निकल पाते है, जिससे घंटों जाम लग जाता है।
विज्ञापन
पुलिस बूथ के पास ही फल विक्रेता सड़क की पटरी को पूरी तरह से कब्जा करके फल की दुकान लगाई जाती है, जिससे प्रतिदिन मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इसी प्रकार गोलघर से बुधई स्मारक तक फुटपाथ पर दुकानदारों की ओर से सामान रखकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया जा रहा है, जिससे राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने अतिक्रमण इतना अधिक कर लिया गया है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस, अग्निशमन की गाड़ी व पुलिस के वाहन कस्बा में नहीं जा पाएंगे।
तहसील प्रशासन की अनदेखी से सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है। आज स्थिति यह है कि चार पहिया तो दूर बाइक निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, मगर शोहरतगढ़ में किसी को इसकी फिक्र नहीं है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि जल्द ही पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर मार्ग की पटरियों को खाली कराया जाएगा।