फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kirtan troupe presented hymns in Ganesh Mahotsav

Siddharthnagar News: गणेश महोत्सव में कीर्तन मंडली ने दी भजनों की प्रस्तुति

Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kirtan troupe presented hymns in Ganesh Mahotsav
बिस्कोहर कस्बे के मुख्य बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा के पास भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। संव
बिस्कोहर। कस्बे के मुख्य बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार रात जय श्रीमहाकाल ग्रुप की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। स्थानीय कीर्तन मंडली के कलाकारों ने एक के बाद एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भगवान गणेश और मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र गुप्ता, सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता और संजय गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुति दी। ‘गणपति बप्पा आए हैं, खुशियों की बहार लाए हैं’, ‘गौरी के लाल गणेशा, तू सबसे प्यारा है’, ‘जय माता दी बोलो, जय माता दी बोलो’, ‘लाल चुनरिया ओढ़े मैया, दरबार सजाया है’, ‘हर-हर महादेव बोलो, शिव का नाम पुकारो’ और ‘भोले बाबा डमरू वाले, कैलाश के निवासी’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते नजर आए। भजन-कीर्तन के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। आयोजक समिति के दिव्यांशु गुप्ता, मोहित कसेरा, सौरभ कौशल, सतीश जायसवाल, आदित्य गुप्ता, सुनील गुप्ता और सुनील कसौधन ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed