{"_id":"6b05d053ded9fdde09040a2b","slug":"siddharthnagar-news-emphasis-on-the-settlement-of-motor-accident-claims-in-lok-adalat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168703-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावों के निस्तारण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावों के निस्तारण पर जोर
Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निस्तारण को लेकर मंगलवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी अरविंद राय ने की।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र नाथ सहित अधिवक्ताओं और अधिकरण व प्राधिकरण के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मोटर दुर्घटना से संबंधित लंबित क्लेम मामलों को आपसी सहमति से निस्तारित कराने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
पीठासीन अधिकारी अरविंद राय ने कहा कि जिन मामलों में समझौते के माध्यम से निस्तारण की संभावना है, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कराने के लिए संबंधित पक्षकारों और बीमा कंपनियों के अधिवक्ता सहयोग करें। बैठक में विवादित बिंदुओं, संभावित समझौते, बीमा दायित्व पर विचार-विमर्श किया गया।