{"_id":"6ab16fced09a183fb90bb11f","slug":"siddharthnagar-news-emphasis-on-creating-a-drug-free-society-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165052-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशामुक्त समाज बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
Mon, 21 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई और स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सदैव शुद्ध जीवन, आत्मबल और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया था। आज के समय में नशा मुक्ति उसी मार्ग का अनुसरण है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया है। स्वस्थ और जागरूक युवा ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति होते हैं। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर-परिवार और पड़ोस में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएं और समाज को इस बुराई से मुक्त करने में योगदान दें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।