{"_id":"6ab1700a57f2e3eaa7010c32","slug":"siddharthnagar-news-emphasis-on-addressing-cybercrime-and-creating-a-drug-free-society-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165018-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर अपराध और नशामुक्त समाज बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर अपराध और नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
- शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर काॅलेज सभागार में सोमवार को साइबर अपराध व नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने साइबर व नशा मुक्ति अभियान पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा बहुत खराब होता है, एक बार नशे का सेवन किया तो उस दल-दल में हमेशा के लिए फंसता जाता है। सभी बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें और भविष्य को संवारने की दिशा में काम करें।
साइबर अपराधियों से बचाव के लिए एक मात्र उपाय जागरूकता है। सीओ रोहणी यादव ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी भी अंजान व्यक्ति को या मोबाइल एप पर अपना पिन न बताएं। मोबाइल से पैसे का लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। जागरूकता से ही साइबर अपराधियों से बचा जा सकता है। सीओ राजकुमार सिंह ने कहा कि मोबाइल के व्हाट्सएप पर बहुत से ऐसे मैसेज आते जो पैसे का लालच दिखाकर आपका नंबर सेंड करने के लिए कहते हैं। यह सब साइबर अपराधी होते है। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर है।
आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अंदर से खोखला हो जाता है। नशा का सेवन करने वाला ही नहीं पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर देती है। सभी छात्र छात्राओं को नशा से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अध्ययन करने में अपना ध्यान केंद्रित करें, जिससे उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो।
विज्ञापन
मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक कुमार ने कहा कि युवा वर्ग नशे के शिकंजे में जकड़ता जा रहा है। नशा करते करते वह इसका आदी हो जाता है। हम सभी के सहयोग से समाज के इस अभिशाप को रोक सकते हैं। कहा कि युवाओं के कंधे पर देश की बागडोर रहती है। कहा कि नशा करने वाला मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता है और उसके सोचने समझने की शक्ति धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है और असमय उसकी मृत्यु भी हो जाती है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय, उनि राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, राम विलास यादव, हेमंत कुमार उपाध्याय, रत्नेश सोनी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।