{"_id":"6ae77c2af77a7cc94708b984","slug":"siddharthnagar-news-e-lottery-to-be-held-on-november-3-for-selection-of-agricultural-equipment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-167491-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कृषि यंत्रों के चयन के लिए तीन नवंबर को होगी ई-लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कृषि यंत्रों के चयन के लिए तीन नवंबर को होगी ई-लॉटरी
Sun, 01 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों का चयन तीन नवंबर को ई-लॉटरी से किया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी होगी।
उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि किसानों ने सात से 27 अक्तूबर तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की थी। कृषि यंत्रों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसान तीन नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले किसानों को ई-लॉटरी की चयन प्रक्रिया पर सहमत माना जाएगा। इसके बाद उनकी अनुपस्थिति में ही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।