{"_id":"6ad3c350c5199491b50740d4","slug":"siddharthnagar-news-during-the-voter-revision-process-youth-showed-enthusiasm-in-some-places-while-silence-prevailed-at-other-polling-booths-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166674-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदाता पुनरीक्षण में कहीं युवाओं ने दिखाया उत्साह, कहीं बूथों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदाता पुनरीक्षण में कहीं युवाओं ने दिखाया उत्साह, कहीं बूथों पर पसरा सन्नाटा
Sun, 18 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
- विशेष बूथ दिवस पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ नाम व विवरण संशोधन की प्रक्रिया चली
- कई बूथों पर नेटवर्क की समस्या से फॉर्म जमा करने में आई दिक्कत, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को शामिल करने का मौका देने के लिए शनिवार को जिलेभर के बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। बीएलओ ने नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाने के साथ सूची में नाम और विवरण की जांच की। कहीं युवाओं ने उत्साह के साथ आवेदन किए तो कहीं बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
कुछ केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या से फॉर्म जमा करने में भी दिक्कत आई। शिविरों के दौरान बूथवार आवेदनों की संख्या में अंतर दिखा। वहीं, अंतिम मतदाता सूची में दर्ज 16.80 लाख और निर्वाचन पोर्टल पर प्रदर्शित 19.61 लाख मतदाताओं के आंकड़ों के अंतर के बीच पुनरीक्षण अभियान की अहमियत बढ़ गई है। जिले में अगला विशेष बूथ दिवस 24 अक्तूबर को आयोजित होगा।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सोनखर स्थित बूथों का निरीक्षण कर अभियान में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहीं मिले आवेदन, कहीं कम पहुंचे मतदाता
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हतवा के बूथ संख्या 353 और 354 पर आठ आवेदन प्राप्त हुए। प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया के बूथ संख्या 371 और 372 पर सात आवेदन जमा किए गए। विकासखंड जोगिया के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपारा के बूथ संख्या 343 पर आठ आवेदन प्राप्त हुए।
441 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण
इटवा। विधानसभा क्षेत्र के 441 बूथों में अधिकांश पर मतदाताओं की आवाजाही कम रही। इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 158, 159, 161 और 162 पर दोपहर दो बजे तक नाम बढ़वाने के लिए तीन और त्रुटि सुधार के लिए तीन लोग पहुंचे लेकिन किसी ने फॉर्म नहीं भरा। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने खुनियांव ब्लॉक के कनकटी बाजार स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के पंजीकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
नए मतदाता बनने को युवाओं ने भरे फॉर्म-6, कटे नाम जुड़वाने की भी पहल
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 जमा किए गए। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के बूथ संख्या 308 पर 15, बूथ संख्या 309 पर नौ, जम्हिरिया के बूथ संख्या 315 और 314 पर पांच-पांच और सिरसिया मिश्र में तीन आवेदन जमा हुए। दो स्थानों पर नाम दर्ज होने के कारण एसआईआर प्रक्रिया में कटे 25 लोगों के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए भी फॉर्म-6 जमा कराने की बात कही गई।
विशेष बूथ दिवस पर जमा हुए 85 फॉर्म, एक बूथ पर मिले 37 आवेदन
महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक की न्याय पंचायत बेल्टीकर और शिवपतिनगर के विभिन्न बूथों पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरे गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग बूथों पर कुल 85 फॉर्म जमा हुए। बूथ संख्या 260 पर 37 फॉर्म जमा होने की जानकारी दी गई। इसी बूथ पर हरिश्चंद्र चौहान का नाम मतदाता सूची में नहीं मिला।
कपिलवस्तु के नौ बूथों पर मिले महज 18 आवेदन
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के नौ बूथों पर विशेष बूथ दिवस के दौरान कुल 18 फॉर्म प्राप्त हुए। बूथ संख्या 57 और 62 पर एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ जबकि बूथ संख्या 58 पर तीन, 59 पर चार, 63 पर एक और बूथ संख्या 64 से 67 तक प्रत्येक पर दो-दो फॉर्म प्राप्त हुए।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को स्कूलों में लगे कैंप
मिश्रौलिया। बांसी विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहरा, बस्ठा, संग्रामपुर, बड़हरघाट और निहलवां सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। बीएलओ ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की। सुपरवाइजर अमित उपाध्याय ने पात्र युवाओं से 24 अक्तूबर को आयोजित होने वाले अगले विशेष कैंप में भी आवेदन करने की अपील की।
नेटवर्क ने रोकी फॉर्म जमा करने की रफ्तार
सकरपार। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं ने सूची में अपना नाम जांचा और नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरे। प्राथमिक विद्यालय लमुही और सिसहनिया के बूथों पर पांच-पांच, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोनहाताल पर दो और प्राथमिक विद्यालय गोहर में चार नए मतदाताओं ने आवेदन किया। कुछ बूथों पर नेटवर्क की समस्या के कारण फॉर्म सबमिट नहीं हो सके।
विशेष बूथ दिवस पर मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता
उसका बाजार। विकास क्षेत्र और नगर पंचायत उसका बाजार के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष बूथ दिवस के अवसर पर मतदाता पहुंचे। नगर पंचायत के उड़वलिया स्थित बूथ संख्या 802 पर मौजूद बीएलओ बिंदुमती मिश्रा ने मतदाताओं को सूची से संबंधित प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान रिंकी, मनोज, सपना, नेहा, अरुण ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।