{"_id":"6ad3c718fce933d13a0777f7","slug":"siddharthnagar-news-four-crore-sanctioned-tender-process-complete-construction-stalled-over-canal-lining-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166654-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार करोड़ मंजूर, टेंडर भी पूरा, नहर की लाइनिंग में अटका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार करोड़ मंजूर, टेंडर भी पूरा, नहर की लाइनिंग में अटका निर्माण
Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खेसराहा क्षेत्र के मरवटिया बाजार स्थित सरजू नहर के पटरी पर बनेगी पक्की सड़क। संवाद
- मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर तक चार किमी सड़क बनने से 50 गांवों को मिलेगा लाभ
- साइफन वाले स्थानों पर लाइनिंग और पटरी की ऊंचाई बढ़ाने का काम बाकी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर गांव तक सरयू नहर की पटरी पर पक्की सड़क बनाने के लिए चार करोड़ 11 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है लेकिन सरयू नहर विभाग की ओर से लाइनिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से खेसरहा क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों के लिए भी बांसी और सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुंचना आसान होगा। बजट स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। लोगों ने नहर विभाग से लंबित कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वैकल्पिक मार्ग मिलने से बचेगी दूरी
- मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर तक नहर की पटरी पर पक्की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क बनने से नहर के किनारे और आसपास बसे बसडीला, केवटहिया, करमैनी, पुरौआपार, गैड़ाखोर, सेमरहना, सकारपार, ऐचनी, झाझापार, बनौली, पटहरा, डेहरा, मिरवापुर, भैसा, मंझरिया, मैनहवा, कंचनपुर और बैसारे पेंडारी सहित आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों को भी बांसी और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। इससे दूरी और समय की बचत होने के साथ आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बसडीला गांव निवासी श्रीचंद चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क बनने से नहर के किनारे बसे गांवों के साथ आसपास के कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों के लिए भी बांसी और सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुंचना आसान होगा। लंबे समय से इस मार्ग की जरूरत महसूस की जा रही है।
भैसा गांव के प्रधान सतीश चंद्रपाल ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। बजट स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन नहर पर साइफन वाले स्थानों पर लाइनिंग और निचले हिस्सों में पटरी की ऊंचाई बढ़ाने का काम बाकी होने से निर्माण अटका है। उन्होंने नहर विभाग से लंबित कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की ताकि पीडब्ल्यूडी सड़क बनवा सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस संबंध में सरयू नहर विभाग के जेई सुजीत सिंह ने बताया कि नहर पर साइफन वाले स्थानों पर लाइनिंग कराई जानी है। इसके साथ ही निचले स्थानों पर पटरी की ऊंचाई बढ़ाने का काम भी होना है। इन कार्यों को शुरू कराने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है।
मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर गांव तक नहर की पटरी पर पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। शासन से बजट स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं होना निराशाजनक है।
- सतीश चंद्र पाल, ग्राम भैंसा
मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर तक पक्की सड़क बनने से खेसरहा क्षेत्र के कई गांवों के साथ संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। बांसी और सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दूरी कम होगी और समय व ईंधन की बचत होगी।
- श्रीचंद चतुर्वेदी, बसडीला
मरवटिया बाजार से गैड़ाखोर गांव तक सरयू नहर की पटरी पर पक्की सड़क निर्माण कराया जाना है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से नहर में कुछ कार्य कराया जाना है, जिसके चलते निर्माण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के लिए पत्राचार किया गया है, ताकि सड़क निर्माण शुरू कराया जा सके।
- वीके राय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी