{"_id":"6ad3ca90ccc1242bef027570","slug":"siddharthnagar-news-shohratgarh-dances-into-the-night-to-the-beats-of-dandiya-and-garba-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166644-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डांडिया और गरबा की धुन पर देर रात तक झूमा शोहरतगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डांडिया और गरबा की धुन पर देर रात तक झूमा शोहरतगढ़
Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के समय चौराहे के पास स्थित एक लॉज में आयोजित डांडिया व गर्म में शामिल महिलाएं व युतियां। सं
शोहरतगढ़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार रात नगर पंचायत स्थित एक निजी मैरिज हॉल में डांडिया और गरबा रास का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। मां भगवती के भक्ति गीतों और भजनों पर पारंपरिक डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी ने उत्सव का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने मां भगवती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के साथ डांडिया और गरबा नृत्य में भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने अपनी सखियों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर उमा अग्रवाल ने कहा कि लोक परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों में समाज के सभी वर्गों को भाग लेना चाहिए। इससे सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि गुजरात से जुड़ी डांडिया और गरबा की परंपरा आज देशभर में सांस्कृतिक उत्सवों का हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में देर रात पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता अर्जुन कसौधन ने कहा कि आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
इस दौरान नीलू रूंगटा, बब्लू कसौधन, शब्बू कसौधन, पूजा गुप्ता, प्रीति समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य मौजूद रहे।